रोहतक। आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जीक्यूटिव्स (पीजीपीएक्स) व कार्यकारी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (ईपीजीडीएसएम) के पांचवें बैच के लिए पासिंग समारोह की मेजबानी की। यहां पहलवान संग्राम सिंह, जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के सीईओ मुकुल चौधरी, टीसीआई समूह के मुख्य व्यवसाय अधिकारी राजकिरन कानगला विशिष्ट अतिथि रहे।
संस्थान निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने सभी को अपनी पेशेवर यात्रा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावहारिक जोखिम पर ध्यान देने के माध्यम से व्यवसाय और खेल में भविष्य के नेताओं को पोषण करने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि संस्थान ने पीजीपीएक्स कार्यक्रम अनुभवी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया है। यह एक केस-स्टडी-चालित शिक्षा शास्त्र का उपयोग कर अत्याधुनिक नेतृत्व व प्रबंधन शिक्षा प्रदान करता है। यह इन पेशेवरों को विकसित करने के अनुकूल है। ये वर्तमान के जटिल व विकसित होने वाले व्यावसायिक परिदृश्य में पनप सकते हैं।
पहलवान संग्राम सिंह ने खेल में अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने लक्ष्यों पर दृढ़ रहें और ध्यान केंद्रित करें। मुकुल चौधरी ने खेल और कॉर्पोरेट दोनों क्षेत्रों में पेशेवर प्रबंधन के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। राजकिरन कानगला ने गतिशील व्यापार परिदृश्य में नेतृत्व में मूल्यवान अंतर दृष्टि प्रदान करते हुए स्नातकों को प्रोत्साहित किया।
स्नातक पेशेवरों में ईपीजीपीएक्स कार्यक्रम के 64 प्रतिभागी शामिल रहे। ये जल मंत्रालय, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, एचएसबीसी, इंफोसिस, कैपजेमिनी, बोइंग व विप्रो सरीखे उद्योगों की एक विविध श्रेणी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ईपीजीडीएसएसम बैच के उत्कृष्ट प्राप्तकर्ताओं में श्रेया सक्सेना शामिल रही। इन्होंने 16वीं यूएसआईसी वर्ल्ड रेलवे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।