फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर अपने भविष्य पर ध्यान दें : सुभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव रिठाल में आयोजित एनएसएस कैंप में उपस्थित छात्र-छात्राओं को चाइल्ड लाइन के पूर्व जिला समन्वयक सुभाष ने बच्चों के अधिकार और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ रही है जो कि चिंता का विषय है। नशे के तस्कर बच्चों को अपने जाल में फंसा कर नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में नशे की लत के लिए लोगों की बदलती जीवनशैली को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। बच्चे अपना अधिकांश समय टीवी देखने और मोबाइल गेम खेलने में बिताते हैं और उनके आदी हो जाते हैं। स्कूल में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से छुटकारा पाने के लिए किशोर अक्सर नशीली दवाओं का सेवन करना शुरू कर देते हैं। नशे के आदी छोटे बच्चे अक्सर डिप्रेशन में चले जाते हैं। इसी कारण बच्चों में आत्महत्या की प्रवृति भी बढ़ रही है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि बच्चों को यदि जीवन में आगे बढ़ाना है तो अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान देना होगा और नशे से दूर रहना होगा। उन्होंने सखी वन स्टाप सेंटर स्कीम के बारे में भी जानकारी दी। एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर सीमा सैनी ने वक्ताओं का स्वागत किया। प्रात: के सत्र में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से राजवीर और कमजेश ने मेडिटेशन करवाया। इस अवसर पर कॉमर्स प्रवक्ता कुमारी अनिल तथा संस्कृत प्रवक्ता निशा ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें