राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलानौर कलां में बच्चों को स्टेशनरी बांटते प्रभा खेतान फाउंडेशन के सदस्
रोहतक। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलानौर कलां में प्रभा खेतान फाउंडेशन ने गेल इंडिया के सहयोग से बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। फाउंडेशन की सदस्य मीनू रुस्तगी ने बताया कि प्रभा खेतान फाउंडेशन के कई जिलों के स्कूलों में बच्चों की आंखें चैक कर रही है। जिन बच्चों की नजर कमजोर पाई जाती हैं उनको निशुल्क चश्मा दिया जाता है। इस अवसर पर कमल शर्मा, हेमंत कुमार, विद्यालय मुखिया ललिता, हेड टीचर अनिता देवी, अंजू, अनिता, मधु बाला, ललित कुमार, सतीश कुमार व डीपी सुनील दुहन उपस्थित रहे। संवाद