25...गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यार्थियों को स्टेशनरी व फल वितरित करते समिति सदस्य।
रोहतक। सर्व हितकारी सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को दीपावली पर गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल गांव बेंसी में विद्यार्थियों को स्टेशनरी व फल वितरित किए। डॉ. मनोज रंगा ने बताया की समिति का उद्देश्य शिक्षा और गरीब व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का है। इस मौके पर हेडमास्टर वजीर सिंह, जसवीर सिंह, पवन कुमार, संस्था के पदाधिकारी डॉ. मनोज रंगा, डॉ. आकाश, सुदेश, मोनिका, पूनम, आशा, मंजू, रविंद्र, व अन्य मौजूद रहे।