फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रोहतक, बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शीतलहर के साथ ठंड का कहर जारी है। बुधवार को रोहतक प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला में दिन का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह रोहतक से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह रोहतक से तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

परिवर्तनशील मौसम में बदलाव जारी है। सुबह कोहरा रहा। दोपहर करीब एक बजे कोहरा छंटा और सूर्य देव के दर्शन हुए। इस गुनगुनी धूप से लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने का काम किया। धूप करीब दो घंटे खिली रही। शाम करीब तीन बजे फिर सूर्यदेव बादलों की ओट में हो गए। इसके बाद ठंड बढ़ने लगी। देर शाम तक गलन सताने लगी। शीतलहर के साथ रात का गिरता तापमान गलन की वजह बना। इसके चलते हाथ की अंगुलिया सुन्न होने लगी। दिन भर लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई देते हैं। यही नहीं, शाम को भी सूरज ढलने के बाद ही सड़कें सुनसान होने लगी हैं। ठंड के कारण लोग समय से घरों में दुबकने लगे हैं। फिलहाल इस गलत से जल्दी राहत की आस नहीं है। दो-तीन दिन और यह स्थिति बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें