फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में होंगे शामिल

विज्ञापन
09सीटीके06...एकता कॉलोनी में पार्टी से इस्तीफा देने का एलान करते अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर हलके से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने पार्टी ने छोड़ दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया।
विज्ञापन

किलोई ने एकता कॉलोनी स्थित कार्यालय में कहा, पिछले दिनों कलानौर विधानसभा आरक्षित से भाजपा के उम्मीदवार की जो घोषणा हुई, पार्टी ने जातिगत समीकरण नहीं देखा। रविदास समाज के कलानौर विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट हैं। बार-बार भाजपा के टिकट लेने वाले उम्मीदवारों ने संगठन से अपील की वे रविदास समाज को टिकट दें, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया। इस कारण वे भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। 11 सितंबर को कांग्रेस भवन आंबेडकर चौक पर कांग्रेस में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें