22सीटीके64.... हुडा कॉप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का
रोहतक। भाजपा जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत किया। जिला मीडिया समन्वयक हरिओम मित्तल भाली ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने सबको रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने पर बधाई दी। वहीं, प्रदेश कार्यालय पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। मौके पर जिला टीम के अधिकतर पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
22सीटीके64.... हुडा कॉप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का