रोहतक। कलानौर के सत जींदा कल्याणा महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में थांग-ता एसोसिएशन हरियाणा के तत्वावधान में 18वीं राज्यस्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विशेष अतिथि थांग-ता एसोसिएशन, हरियाणा के महासचिव मदन लाल बागड़ी ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी व इसमें से विजेता खिलाड़ी ही आने वाली 32वीं राष्ट्रीय स्तरीय थांग-ता चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में 12 जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया व पहले दिन रोहतक जिले के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक मेडल जीते। महासचिव मदनलाल बागड़ी व नितेश कुमार बागड़ी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महंत बाबा हरपाल सिंह, भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने किया। संवाद