रोहतक। गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से द्वितीय राज्यस्तरीय गतका चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 21 जुलाई तक नगर कमाना रतिया, फतेहाबाद में किया जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए रोहतक जिले के खिलाड़ियों का चयन 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शीतला माता मंदिर के पास गुरुद्वारा बंगला साहिब में किया जाएगा। गतका टेक्निकल ऑफिशियल ज्योति ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19, अंडर-25, अंडर-30 आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सिंगल सोटी, फ्री सोटी व डेमोस्ट्रेशन में टीम व इंडिविजुअल में गतका खिलाड़ी भाग लेंगे। गतका खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र या स्कूल सर्टिफिकेट साथ लेकर आए। संवाद