जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा। इसमें कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा एक से तीन नवंबर तक यवनिका गार्डन, सेक्टर पांच पंचकूला में हरियाणवी फोक रागनी तथा हरियाणवी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद