रोहतक। हरियाणा स्टेट डाक्यूमेंट राइट्स एसोसिएशन (110) का चुनाव 23 अगस्त को रोहतक तहसील परिसर में होगा। पूर्व प्रधान रणवीर सिंह पांचाल बसीका नवीस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला रजिस्ट्रार से अनुमति ले ली है। मोहन कुमार वशिष्ठ को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। एडहॉक कमेटी के सदस्य श्रीभगवान जागड़ा, अनिल कुमार और हरवंस लाल गुलाटी की देखरेख में चुनाव होगा।