बहादुरगढ़। छारा गांव में खेतों से सोलर मोटर सिस्टम का स्टार्टर और डोरी चोरी हो गई। कुलदीप और उनके चचेरे भाई श्रीपाल ने अपने खेतों में यह सिस्टम लगवाया था। रात के समय अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। सुबह खेत पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। कुलदीप की शिकायत पर थाना आसौदा में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी घटना में लाइनपार के पटेल पार्क क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पटेल पार्क निवासी मनीष कुमार ने 27 अगस्त को अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की। रात करीब 12:40 बजे वह दुकान से बाहर आया तो बाइक गायब थी। लाइनपार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।