फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगों को लेकर शुरू की कलम छोड़ हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मांगों को लेकर द प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल शुरू की। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों का समाधान नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञात रहे कि चंडीगढ़ में गत दिवस कर्मचारियों व सरकार के बीच बातचीत हुई थी, जो विफल रही। इसी के चलते कलम छोड़ हड़ताल शुरू की गई है।
विज्ञापन

द प्राथमिक कृषि सरकारी समितियों के जिला प्रधान संजय बालंद ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की बैठक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पंचकूला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्रेडिट रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, हरको बैंक निदेशक, क्रेडिट सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां व अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने सरकार से वेतनमान पुनरीक्षण करने, सहकारी बैंकों में पदोन्नति व अनुकंपा के आदेश जारी करने के समय में बदलाव करने व किसानों की 3 लाख की अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण की लिमिट सहकारी समितियों से बनाने की मांग की। लेकिन सरकार व समितियों के बीच बातचीत बेनतीजा रही। संजय ने बताया कि हड़ताल में पहले 11 जिलों के पैक्स कर्मचारी शामिल हुए थे, लेकिन अब 19 जिलों के पैक्स कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो चुके हैं। रोहतक में सभी 22 पैक्स केंद्रों पर कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें