जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ शुक्रवार को छोटूराम खेल स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राई खेल विश्वविद्यालय सोनीपत के कुलपति अशोक कुमार रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल स्पर्धाओं के प्रति प्रेरित करते हुए खेल विश्वविद्यालय के कोर्सों से अवगत कराया। साथ ही उन्हें खेलों का महत्व भी समझाया।
कुलपति ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाली खेल स्पर्धाओं के लिए तैयार रहें। खिलाड़ियों के पास अनेक अवसर आएंगे। उन्होंने जीवन में खेल का महत्व समझाते हुए कहा कि आने वाली परेशानियों से घबराने की जरूरत नहीं है। उनका डट कर मुकाबला करें। खेल भी यही सिखाते हैं। उन्होंने राई खेल विश्वविद्यालय की सुविधाओं व 12वीं और स्नातक कक्षाओं के बाद किए जाने वाले कोर्सों की जानकारी दी। कार्यक्रम में खेल उपनिदेशक सुनीता खत्री, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, कोच व खेल विभाग की 43 नर्सरियों के खिलाड़ी मौजूद रहे।
स्पर्धा के लिए तय खेल व आयोजन स्थल का ब्यौरा
तिथि खेल आयोजन स्थल
8 जून बैडमिंटन छोटू राम स्टेडियम
8 व 9 जून एथलेटिक्स राजीव गांधी स्टेडियम
8 व 9 जून बॉक्सिंग छोटू राम स्टेडियम
8 व 9 जून हाॅकी राजीव गांधी स्टेडियम
8 व 9 जून तलवारबाजी राजीव गांधी स्टेडियम
9 जून बास्केटबॉल छोटू राम स्टेडियम
9 जून तीरंदाजी नवयुग अकादमी लाढोत रोड
9 व 10 जून फुटबॉल राजीव गांधी स्टेडियम
10 जून जूड़ो छोटू राम स्टेडियम
10 जून कबड्डी राजीव गांधी स्टेडियम
10 जून साइकिलिंग राजीव गांधी स्टेडियम