फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सकारात्मक सोच विकसित कर खेल करते हैं सफलता की राह प्रशस्त

Sat, 06 Apr 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05सीटीके16..पत्रकारिता एवीएन जनसंचार विभाग में कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में दो दिवसीय इंटर हॉस्टल बॉयज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया। मुख्यातिथि फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज के डीन प्रो. एससी मलिक और विशिष्ट अतिथि प्रो. रणदीप राणा ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रो. एसएस मलिक ने अपने प्रभावी संबोधन में कहा कि खेल जीवन में आगे बढ़ने की कला सिखाते हैं। खेल सकारात्मक सोच विकसित कर सफलता की राह प्रशस्त करते हैं। हर व्यक्ति काे आज खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि खेलों में जीत से ज्यादा प्रतिभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सत्यवान बरोदा ने समापन सत्र की अध्यक्षता की और स्वागत भाषण दिया। एडिशनल चीफ वार्डन बॉयज प्रो. दलीप सिंह ने आभार जताया। इस अवसर पर चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग, खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, उप निदेशिका खेल डाॅ. शंकुतला बैनीवाल, बॉयज हास्टल्स के वार्डन, सुपरवाइजर, अन्य स्टाफ, विद्यार्थी, खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें