37 छोटूराम स्टेडियम में सरपंचों को खेल सामान वितरित करते सतीश नांदल प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी व
रोहतक। सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में अलग-अलग गांवों के सरपंच को खेल सामान वितरित किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने खेल सामान वितरित किया। जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि 9 गांवों को खेलों के लिए उच्च गुणवत्ता का सामान उपलब्ध करवाया गया है। इस्माइला से सरपंच मुकेश कुमार, गढ़ी सांपला से ऋतु, कंसाला से स्नेहलता, टिटौली से रोहतास को 06 हैंडबॉल व 06 वॉलीबॉल वितरित की गई। जिला पार्षद मनीषा बोहर को 6 हैंडबॉल, 6 वॉलीबॉल और हैंडबॉल नेट विररित किया गया। लालाढ़ौत से संदीप को 6 हैंडबॉल, रुड़की से संतोष को 6 वॉलीबॉल, गिरावड़ से कर्मजी को 6 हैंडबॉल और भैयापुर लाढ़ौत से रेणु को 6 वॉलीबॉल दी गई। संवाद