खेल विभाग ने खिलाड़ियों को जालसाजी व धोखाधड़ी से बचाने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इससे खिलाड़ियों व परिजनों को अंधेरे में रखकर रुपये ऐंठने वाले फर्जी खेल संगठनों पर लगाम लगेगी। खेल विभाग ने 31 संगठनों की सूची जारी की है।
विभाग ने पत्र जारी कर बताया कि फर्जी संगठन खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते है। फर्जी संगठन पुरुष व महिला खिलाड़ियों को राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर खिलाने के नाम पर उनसे धोखा करते है। खिलाड़ियों के साथ जालसाजी कर रुपये ऐंठते हैं। खेल विभाग अब ऐसे संगठनों को ही मान्यता देगा जो उचित मानकों पर खरा उतरेंगे। सभी खेल संगठनों का पंजीकरण अनिवार्य है। खेल मुख्यालय ने प्रदेश की ऐसे संगठन व एसोसिएशनों की लिस्ट जारी की है। फर्जी संगठन खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में खिलाते है। इनका प्रमाणपत्र किसी सरकारी नौकरी प्राप्त करने में उपयोगी नहीं होता।
- जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों को हिदायत देते हुए बताया कि राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खिलाने के नाम पर रुपये मांगने वाली एसोसिएशन व संगठन के झांसे में न आए। उन्होंने कहा कि खेल विभाग की तरफ से यह कदम खिलाड़ियों के भविष्य के लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि विभाग से पंजीकृत एसोसिएशन व संगठनों के माध्यम से ही प्रतियोगिताओं में खेले। ऐस फर्जी संगठनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अनुसार यह हैं फर्जी एसोसिएशन -
भारतीय महिला ओलंपिक संघ, ग्रामीण ओलंपिक एसोसिएशन भारत, भारतीय ग्रामीण ओलंपिक संघ, इंडियन स्कूल ओलंपिक एसोसिएशन, भारतीय ग्रामीण खेल महासंघ, भारतीय ग्रामीण खेल संघ, भारतीय ग्रामीण खेल संगठन, भारतीय राष्ट्रीय स्कूल खेल महासंघ, स्कूल खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां संघ, भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघ, पारंपरिक युवा खेल और खेल संघ भारत, युवा खेल महासंघ भारत, भारतीय युवा खेल महासंघ, युवा एवं खेल विकास फाउंडेशन, युवा खेल शिक्षा महासंघ भारत, युवा एवं खेल विकास संघ भारत, युवा खेल संवर्धन संघ भारत, युवा खेल एवं खेल संघ (भारत), युवा विकास खेल परिषद (भारत), युवा खेल विकास फाउंडेशन (भारत), युवा खेल फाउंडेशन ऑफ इंडिया, भारतीय खेल एवं खेल महासंघ, भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघ, राष्ट्रीय खेल विकास संघ भारत, छात्र खेल और गतिविधियां महासंघ, भारतीय छात्र खेल और खेल संघ, भारतीय खेल और खेल महासंघ, भारतीय खेल एवं खेल महासंघ, खेल विकास समिति भारत, खेलो इंडिया खेल महासंघ भारत, खेलो भारत युवा खेल महासंघ भारत।