फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में अमित और संजीत के मुकाबले आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चीन के वुहान शहर में चल रही वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में आज 52 किलो भारवर्ग में अमित और 91 किलो भार वर्ग में संजीत का मुकाबला होगा। अमित पंघाल अपना पहला मुकाबला जीतकर सोमवार को दूसरा मुकाबला खेलेंगे। वहीं संजीत का यह पहला मुकाबला है। संजीत के भाई और बॉक्सिंग कोच संजीव ने बताया कि 91 किलो भारवर्ग में संजीत अपना पहला मुकाबला चीन के बॉक्सर के साथ खेलेगा। चीन का बॉक्सर बॉक्सिंग की वर्ल्ड सीरीज खेला हुआ है। उन्होंने बताया कि संजीत का कद प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से ऊंचा है। इसके अतिरिक्त चीनी बॉक्सर लेफ्ट हैंडेड है तो संजीत को लॉन्ग रेंज में खेलते हुए अपने फुटवर्क का प्रयोग करना चाहिए। वहीं अमित के भाई अजय पंघाल ने बताया कि 52 किलो भारवर्ग में अमित का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला ट्यूनिशिया के बॉक्सर के साथ होगा। इस मुकाबले को जीतकर अमित क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना लेगा। अमित ने पहले मुकाबले में ब्राजील के बॉक्सर को 4-1 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें