रोहतक। अपनी स्थापना के 75 वें वर्ष में सर्वोच्च न्यायालय 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगा। इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन व सीजेएम अनिल कौशिक के निर्देशानुसार बाबा मस्तनाथ लॉ कालेज में विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रोहतक के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसल राजबीर कश्यप ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से आगामी लोक अदालत का आयोजन समाज के सभी वर्गों को सुलभ और कुशल न्याय प्रदान करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इस लोक अदालत में निपटारे की संभावना वाले उन सभी मामलों पर सुनवाई की जाएगी। ये सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित हैं।
लोक अदालतें देश में न्याय प्रणाली का एक अभिन्न अंग हैं। इसमें हम सबको बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रोहतक के हेल्पलाइन नंबर 01262-257408 व मोबाइल नंबर 9896199622 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. मनीष दलाल, डॉ. नेहा, डॉ. रितू मदान, डॉ. राज रानी, पीएलवी साहिल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।