रोहतक। कलानौर हलके गांव रिटौली में 32 साल के सोनू वोट डालने पहुंचे। सोनू का एक हाथ तो किसी कारण कट गया था और दूसरे हाथ के कंधे में भी चोट लगी हुई। दोनों हाथों में चोट लगने के कारण कपड़े भी नहीं पहन पा रहा है। फिर भी वोट डालने के लिए पहुंचा। सोनू ने कहा कि मैं हर बार वोट डालता हूं।