सोनम को सम्मानित करते सरपंच राकेश कुमार व नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. रिंपी लोढ़ा व अन्य। स्रोत :
कोसली। नाहड़ ब्लॉक के गढ़ी गांव निवासी सोनम ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर की बीएससी (नॉन-मेडिकल) छठें सेमेस्टर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के 140 कॉलेज विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। गढ़ी गांव के सरपंच राकेश कुमार और कनीना नगर पालिका अध्यक्ष रिंपी लोढ़ा ने सोनम को उनके निवास स्थान पर सम्मानित किया। जीएल महिला डिग्री कॉलेज के कर्मचारियों ने छात्रा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सोनम की मा सुषमा देवी ने बताया कि वह बचपन से होनहार थी। वह रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी और घर के कामकाज में भी मदद करती थी।