फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कहीं ओवरफ्लो हो रहे सीवर, तो कहीं धंस रही सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में सभी मूलभूत सुविधाएं हर रोज बिगड़ती जा रही हैं। पूरे शहर में सड़कें टूटने से आमजन परेशान हैं वहीं वीरवार को एक ऐसा मामला सामने आया कि सड़क नीचे से खोखली होने के कारण एक गाड़ी धंस गई। गड्ढे की गहराई बहुत ज्यादा थी। गनीमत रही कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं शहर के व्यस्त इलाके शांतमई चौक पर सीवर ओवरफ्लो होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह नौ बजे एक पेयजल सप्लाई करने वाली गाड़ी पावरहाउस से डीपार्क की तरफ जा रही थी। चालक के अनुसार पानी की बोतल भरने के लिए उसने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। गाड़ी का पिछला पहिया अचानक से एक गड्ढे में धंस गया। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने पर उन्होंने देखा तो सड़क के नीचे गहरा गड्ढा बना हुआ मिला। काफी मशक्कत करने के बाद भी गाड़ी नहीं निकली। बाद में क्रेन की मदद से गाड़ी को निकाला गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं शहर में जगह-जगह ओवरफ्लो हो रहे सीवरों के कारण शहर की जनता बेहद परेशान है। शांतमई चौक पर सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी बहने लगा। वाहन गुजरने के कारण आस-पास के दुकानदारों और पैदल चलने वालों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
....
वर्जन -
मेडिकल मोड़ पर जहां सड़क धंसी है उसके नीचे जन स्वास्थ्य विभाग की लाइन बिछी हुई है। लाइन लीक होने के कारण मिट्टी का कटाव हो गया। वीरवार को सुबह करीब 11 बजे सड़क धंसने की सूचना मिली। इसके आस-पास की सड़क को तोड़कर जांच कर दोपहर करीब तीन बजे मिट्टी डालकर गड्ढे को भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
......
सीवर संबंधी शिकायतें मिल रही हैं। शिकायतों के आधार पर जन स्वास्थ्य विभाग की टीम साथ-साथ समाधान कर रही है।
- अश्विनी सांगवान, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें