फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कभी-कभी हमारी चिंता मरीज की सुरक्षा में करा देती है चूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जब भी हम अपने किसी प्रियजन के बीमार होने की खबर सुनते हैं, तो हमारा मन होता है कि उनसे मिला जाए। यह एक तरह की परंपरा है कि हम एक-दूसरे की सेहत का हालचाल जानना चाहते हैं। मरीज का उपचार, उसकी सेहत हमारी चिंता हाेती है। कभी-कभी हमारी यही चिंता मरीज की सुरक्षा में चूक करा देती है। ऐसे में मरीज की सुरक्षा के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यह कहना है नर्सिंग कॉलेज की प्रधान अध्यापिका सुनीता कुमारी का। वह वीरवार को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर आमजन को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेशेंट सेफ्टी की वैश्विक समझ को बढ़ाने, रोगी के नुकसान को कम कर उसके जीवन को सुरक्षित करना ही इस खास दिन का उद्देश्य है। इस संदेश का प्रसार करने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने वर्ष 2019 में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत की। आचार्य शकुंतला देवी ने कहा कि मरीज से मिलने जाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोना जरूरी है। सबसे अधिक इंफेक्शन बैक्टीरिया युक्त नाखून और हाथ से ही फैलते हैं।
आचार्य कविता देवी ने कहा कि कॉलेज की बीएससी नर्सिंग छात्राओं ने 17 से 21 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक बनाने का प्रयास किया। इमरजेंसी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई। इस मौके पर शकुंतला, शांति देवी, निधि, शांति, शीला, सुशीला, हेमवती व समस्त नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें