09 समाज में व्याप्त कुरीतियों की समाप्ति के लिए बयान जारी करने के बाद अठगामा तपा बोहर के प्रधा
रोहतक। कुछ राजनीतिक दल जाति-जनगणना का मुद्दा उठाकर समाज में आपसी भाईचारा तोड़ने का काम कर रहे हैं। समय रहते समाज ने आवाज नहीं उठाई तो इसके गंभीर व भयावह परिणाम सामने आ सकते हैं। यह कहना है अठगामा तपा बोहर के प्रधान रणवीर सिंह नांदल का। वह सोमवार को प्रेस में दिए बयान में समाज के नाम अपने विचार प्रकट कर रहे थे। इस मौके पर जयवीर सिंह ढुल, सतबीर छिकारा, सेवा सिंह हुड्डा, जयपाल मलिक समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ब्यूरो