रोहतक। समाधान शिविर का आयोजन आमजन के जीवन की समस्याओं को दूर करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। शुक्रवार को आयोजित हुए शिविर में 72 नागरिक शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
उपायुक्त अजय कुमार ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को तुरंत सभी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में 2652 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1845 शिकायतों का समाधान हो चुका है। शेष बची 793 शिकायतों का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा। ब्यूरो