रोहतक। नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नेहलता ने स्वर्ण पदक जीता। 1 दिसंबर से चल रही प्रतियोगिता का 5 जनवरी को समापन होगा। स्नेहलता जिले के गांव समर गोपालपुर की निवासी हैं। अपनी जीत के बाद भावुक होते हुए स्नेहलता ने पदक अपने गांव को समर्पित किया। उन्होंने कहा, मैं उस मिट्टी से आती हूं जहां बेटियों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है। स्नेहलता की इस सफलता के पीछे उनके अंतरराष्ट्रीय कोच रूस के यामबुलातोव का हाथ है। कोच यामबुलातोव का मानना है कि स्नेहलता की निडर शूटिंग शैली और मानसिक मजबूती उन्हें विश्व स्तर पर सबसे अलग बनाती है। स्नेहलता ने कहा, उनकी यह जीत केवल एक पड़ाव है। उनका मुख्य लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करना है। संवाद