फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जौहरी नगर कॉलोनी में डेढ़ माह से आ रही बदबूदार सप्लाई

विज्ञापन
-फोटो 55 : सप्लाई में आ रहा दूषित पानी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित जौहरी नगर और हरिनगर कॉलोनी के तीन हजार से ज्यादा लोग पेयजल सप्लाई से परेशान हैं। सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। यह लोगों के किसी काम नहीं आ रहा। लोगों को गंदा पानी प्रयोग करने पर बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

यह पानी न तो लोगों के लिए नहाने में प्रयोग हो रहा है और न ही कपड़े धोए जा रहे हैं। कई बार कॉलोनी के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है, लेकिन समस्या के समाधान करना तो दूर, अधिकारी देखने तक नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों के प्रति लोगों में गुस्सा पनप रहा है।

जौहरी नगर कॉलोनीवासी नरेंद्र, राकेश, प्रदीप, सुभाष, सुनील, सतीश कुमार, प्रवीण शर्मा, विवेक कुमार ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा तो खूब किया जा रहा है मगर इन दिनों उनकी कॉलोनी में सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई हो रही है। वार्ड-6 के जौहरी नगर गली नंबर-2, 3 में हालत यह है कि पिछले डेढ़ माह से बदबूदार और गंदे पानी सप्लाई हो रहा है। सप्लाई में आने वाले पानी का रंग काला है। विभाग के कार्यकारी अभियंता से लेकर एसडीई, जेई समेत अन्य कर्मचारियों को शिकायतें कर चुके हैं, मगर समस्या हल नहीं हो पा रही है। हालत यह है कि लोगों को कॉलोनी में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जिन घरों में आरओ सिस्टम लगा है, उनमें से अनेक लोगों ने तो अपने आरओ को बंद कर टैंकरों से पानी खरीदकर पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जमीनी पानी खारा (नमकीन) होने के कारण भी कई तरह की परेशानी होती है, मगर सीवरेज युक्त पानी सप्लाई के चलते किसी न किसी तरह से खारे पानी से ही काम चलाने के लिए लोग मजबूर हैं।
विज्ञापन




बनाये हुए हैं 13 जोन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मिली जानकारी अनुसार लाइनपार क्षेत्र में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई होती है। यहां पानी पेयजल स्टोरेज के लिए 7 लाख गैलन स्टोरेज होता है। पेयजल सप्लाई के लिए यहां पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 जोन बना रखे हैं। उनमें से 7 जोन में एक दिन पानी सप्लाई होता है तो बाकी 6 जोन में अगले दिन। ऐसे में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी सप्लाई का शेड्यूल बनाया हुआ है, लेकिन यह शेड्यूल भी लोगों को रास नहीं आ रहा। यहां पर वैध कनेक्शनधारक काफी कम हैं और अवैध कनेक्शनों की भरमार है। मगर विभाग की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई सख्त कदम तक नहीं उठाया जा रहा। अवैध कनेक्शन व मनमानी तरीके से पेयजल की लाइन में कनेक्शन होने के चलते भी कई बार पेयजल लीकेज ज्यादा होती है, क्योंकि कुछ प्लंबर मनमाने तरीके से नियमों की अनदेखी करके कनेक्शन कर देते हैं। इसके चलते कई तरह की परेशानी भी और लोगों को होने लगती है।



विभाग की ओर से पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। यदि कॉलोनी में सीवरेज या पेयजल लाइन लीकेज होने के चलते पानी मिक्सिंग होकर आ रहा है तो लाइनों व कनेक्शन की जांच करवाकर जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन


-अनिल मोर, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें