फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीएमश्री जवाहर नवोदय घुसकानी में गूंजे देशभक्ति के नारे

Thu, 13 Aug 2026 06:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06 रोहतक के घुसकानी में तिरंगा यात्रा निकालते पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी के विद्यार्
विज्ञापन
रोहतक। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी में वीरवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा लहराता देख माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने आमजन से अपील की कि वह 15 अगस्त पर अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारी आन, बान और शान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें