फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, कामकाज रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर ताला लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बीडीपीओ कार्यालय के कामकाज को प्रभावित किया। सरपंचों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रवक्ता सतेंद्र हुड्डा ने बताया कि भिवानी में पंचायत मंत्री का विरोध करने के लिये सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के सदस्य पहुंचे, जिन्हें पुलिस प्रशासन ने हिरासत में ले लिया। सरकार लगातार सरपंचों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन सरपंच झुकने वाले नहीं है। 3 फरवरी को नरवाना में मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा, इसके लिए एसोसिएशन की तरफ से तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के पांचों ब्लॉक में बीडीपीओ कार्यालय पर धरना चल रहा है। जब तक सरपंचों के अधिकारों को बहाल नहीं किया जाता, ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल को वापस नहीं लिया जाता, तब तक सरपंचों की तरफ से न तो विकास कार्य के प्रस्ताव दिए जाएंगे और न ही गांवों में कोई विकास कार्य करवाया जाएगा। पहले से चल रहे विकास कार्यों को भी रुकवा दिया गया है। सरकार सरपंचों को उनका हक दे, उसके बाद ही गांवों में विकास कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें