महम में नारेबाजी करते हड़ताली कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
महम। नगर पालिका सफाई और फायर विभाग के कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की। हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका सफाई कर्मचारी प्रधान संजय कागड़ा और फायर कर्मचारी प्रधान सोमबीर ने की। सर्व कर्मचारी संघ महम ब्लॉक प्रधान राजेंद्र सिंह डाबला ने कर्मचारियों को संबोधित किया। संवाद