19jjrp01- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज के विजेता विद्यार्थी स्टॉफ सदस्यों के साथ। स्त्रोत- कॉलेज प
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एनएसएस इकाई एक और दो के तत्वावधान में स्लोगन लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय डिवार्मिंग दिवस मनाया गया। आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने किया।
रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष सुरीला ने अल्बेंडाजोल टैबलेट के बारे में जानकारी दी। एनएसएस इकाई एक की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा ने पहला, एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी ने दूसरा और बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा रिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा वैशाली ने पहला, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा ने दूसरा तथा वर्षा और सिमरन तृतीय रहे।
एनएसएस इकाई दो की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष के मोहित ने पहला, बीएससी तृतीय वर्ष के रिंकू ने दूसरा, एमकॉम द्वितीय वर्ष के सावन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के भारत ने पहला, बीएससी द्वितीय वर्ष के यश ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष के अनिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे।