फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों के लिए निपुण रिपोर्टर कार्यक्रम शुरू हुआ

Mon, 01 Apr 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बाल वाटिका में अध्ययन करने वाले कक्षा एक से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए निपुण रिपोर्टर कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य एफएलएन ग्रेड में छात्रों के मौखिक संचार कौशल व प्रदर्शन कला की प्रतिभा को बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त निपुण रिपोर्टर हमारे स्कूल में आपका स्वागत है थीम पर ब्लॉग भी बनाएंगे।
विज्ञापन

इसके तहत छात्र स्कूल का दौरा करेंगे, जिसमें कक्षा, स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी, खेल का मैदान, पाठ्येतर गतिविधियां, स्कूल तक परिवहन और मध्याह्न भोजन की समीक्षा दिखाई जाएगी।
चयनित वीडियो को निपुण हरियाणा मिशन के इंस्टाग्राम अकाउंट और यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा। दो छात्रों की टीम जिसका वीडियो यू ट्यूब और इंस्टाग्राम दोनों पर सबसे अधिक लाइक और शेयर प्राप्त करेगा उसे नकद पुरस्कार के लिए पात्र माना जाएगा। इसके लिए कट ऑफ तिथि 15 अप्रैल तक होगी। परिणाम तीन मई को घोषित किया जाएगा। ऐसे में शिक्षक उन छात्रों की पहचान करेंगे जो कहानी सुनाने, फिल्मांकन या कैमरे के सामने आने के प्रति उत्साही हैं।
विज्ञापन

इसके तहत प्रत्येक वीडियो में दो या उससे अधिक छात्र होने चाहिए जो अपने पड़ोस, कक्षा या स्कूल परिसर में ब्लॉगिंग में संलग्न हों। बाल वाटिका से ग्रेड 5 तक के निपुण रिपोर्टर स्कूल शिक्षा विभाग के आयोजित दस्तक अभियान को कवर करेंगे, जहां वह कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के साथ घर-घर जाकर छात्रों को स्कूलों में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करेंगे और पूरे शैक्षणिक वर्ष में 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। इससे न केवल हमें अपनी पहल के डिजिटल फुटप्रिंट को बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि प्रवेश उत्सव के लिए आवश्यक कठोरता भी आएगी। जहां स्कूल नए नामांकित छात्रों का स्वागत करता है।
विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में साक्षरता कौशल को मजबूत करना, भाषा विकास को सुविधाजनक बनाना, आधुनिक संचार उपकरणों से जल्दी परिचित होना व सहयोग और टीम वर्क को बढ़ावा मिलेगा। वहीं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आत्म अभिव्यक्ति का निर्माण करना, जिम्मेदारी की भावना पैदा करना, डिजिटल साक्षरता की जानकारी देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें