01सीटीके07...एमडीयू के सीसी पीसी में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक
रोहतक। आईटी क्षेत्र में कौशल विकास आज के समय की मांग है। आईबीएम स्किल बिल्ड प्लेटफॉर्म छात्रों को उद्योग के लिए तैयार होने में मदद करेगा और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी (यूआईईटी) में आईबीएम स्किल बिल्ड प्लेटफॉर्म के परिचय के दौरान यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने यह जानकारी दी।
मुख्य वक्ता रिया ने विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल बिल्ड प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए सुझाव भी दिए। सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट और मार्गदर्शन के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है। यूआईईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरकेश सहरावत ने कहा कि विभाग के विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम बहुत लाभकारी है। सीसीपीसी उप निदेशक डॉ. सौरभ कांत ने कहा कि कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।