फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन साल की बच्ची समेत छह संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना खतरा अभी बना हुआ है। जिले में लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को तीन साल की बच्ची समेत छह मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में रविवार को छह संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 70 पहुंच गई है। अस्पताल में 122 संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए। जबकि 29 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में संक्रमण की दर 0.049 प्रतिशत व सुधार की दर 98 प्रतिशत रही। लोगों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें