फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगा छह बेड का आईसीयू

विज्ञापन
07सीटीके21..डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
रोहतक। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही नागरिक अस्पताल में छह बेड का आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) शुरू होने जा रहा है। इससे वेंटिलेटर की आवश्यकता वाले मरीजों को पीजीआईएमएस रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों को यहीं पर बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

हाल ही में नगारिक अस्पताल को 100 से 200 बेड करने का प्रस्ताव पास किया गया था। अब छह बेड के आईसीयू का जल्द सीएम नायब सिंह सैनी शुभारंभ करेंगे। इस्तेमाल में नहीं आ रहे वेंटिलेटर इस आईसीयू में लगाए जाएंगे। 200 बेड के तहत नियुक्त किए जाने वाले कर्मचारी और चिकित्सक ही आईसीयू का काम देखेंगे।


पहले फेज में इन जिलों में खोले जाएंगे छह बेड के आईसीयू
पहले फेज में आईसीयू रोहतक के अलावा, पानीपत, अम्बाला कैंट और सिटी, हिसार, गुरुग्राम और करनाल में खोले जाएंगे। सभी आईसीयू का शुभारंभ सीएम नायब सिंह सैनी ही करेंगे। वहीं दूसरे फेज में जींद, भिवानी, सिरसा, नारनौल और यमुनानगर में आईसीयू खोलने की योजना है।
विज्ञापन


आईसीयू में यह रहेंगी सुविधाएं
आईसीयू कक्ष के लिए कुल दो चिकित्सक व नर्सें नियुक्त की जाएंगी। इसके अलावा आईसीयू की व्यवस्था और साफ-सफाई के लिए कर्मचारी रखे जाएंगे।

गंभीर मरीज किए जाते हैं पीजीआई रेफर
आईसीयू अस्पताल का एक अहम हिस्सा होता है। इस कक्ष में गंभीर से अति गंभीर मरीज की देखभाल की जाती है। यहां सिर्फ उन मरीजों को भर्ती किया जाता है, जिनकी हालत नाजुक होती है। अभी गंभीर मरीज या तो नागरिक अस्पताल आते ही नहीं, आते हैं तो उन्हें पीजीआई रेफर कर देते हैं।


वर्जन
सरकार अभी छह जिलों में आईसीयू खोलने की तैयारी में है। इसे दो फेज में बांटा गया है। पहले फेज के आईसीयू का शुभारंभ जल्द किया जाएगा। इससे गंभीर से अति गंभीर मरीजों को इलाज मिलेगा और रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

-डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें