झज्जर। रक्षाबंधन के पर्व पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुभाष गुर्जर ने 10 ई-रिक्शा निशुल्क यात्रा के रूप में महिलाओं को तोहफा दिया। पिछले कई वर्षों से इस निशुल्क ई रिक्शा यात्रा को चलाया जा रहा है और समाज के प्रति महिलाओं को इस यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर सुभाष गुर्जर ने इस निशुल्क यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक निशुल्क रही। उन्होंने कहा कि यह समाजसेवा है और इसमें सभी लोगों को बढ़-कर कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि महिलाओं को उनके इस उत्सव पर किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस अवसर पर ईश्वर शर्मा, वीरेंद्र कौशिक रमेश जाखड़, संत राम नंबरदार, बलजीत पूनिया, जागे राम नंबरदार, कृष्ण गुर्जर, सूबेदार छज्जू राम, प्रकाश गुर्जर, राजवीर दहिया, धर्मेंद्र सैनी, नवल गुर्जर, राजू गुर्जर, विकास पार्षद उपस्थित रहे।