36-सांपला में भाई को तिलक लगाती बहन।
- फोटो : अमर उजाला
सांपला। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैयादूज पर्व वीरवार को इलाके में उत्साह से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया।
भाइयों ने बहन से आशीर्वाद लिया व उपहार दिए। सनातन परंपरा के अनुसार हर घर में यह पर्व उल्लास से मनाया गया।
बहनों को उपाहार मिले तो उनकी खुशी देखते ही बनी। भाइयों ने भी रक्षा का वचन दिया। कई भाइयों ने दूर-दराज जाकर बहनों से तिलक लगवाया। कई भाइयों के पास बहनें घर पहुंचीं। संवाद