रोहतक। सीआईए पुलिस ने सिरसा जिले के गांव कागदाना निवासी राजेश को पाकस्मा के युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पाकस्मा निवासी विक्की ने आईएमटी थाने में शिकायत दी थी कि वह ठेकेदारी का काम करता है। 13 जनवरी को विक्की के दोस्त खेड़ी साध निवासी विक्की के पास सोमबीर, सुनील व सुमित सैंगो का फोन आया। उन्होंने कहा कि सुमित और सुनील ठेकेदार मिलना चाहते हैं। विक्की अपने दोस्त विक्की व आशीष के साथ उनसे मिलने अस्थल बोहर स्थित मस्तनाथ संस्था के पास आए। सुनील व सुमित वहां पर नहीं मिले। आशीष सुमित सैंगो के पास फोन कर पूछने लगा तो सुमित उर्फ सैंगो ने गाड़ी का नम्बर पूछा। गाडी का नम्बर बताते ही सुमित सैंगो व उसके दोस्तों ने फॉयरिंग करनी शुरु कर दी। विक्की व उसके दोस्त ने फॉयरिंग होते ही अपनी गाड़ी को भगा लिया। पुलिस एक आरोपी को पहले काबू कर चुकी है। सिरसा जिले के गांव कागदाना निवासी राजेश को काबू किया है।