फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर विशेष अभियान आज से : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिला झज्जर में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। दोनों दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और नागरिकों के दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने लोगों से अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर स्वयं व परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम जांचने की अपील की। पात्र व्यक्ति का नाम छूटा होने पर दस्तावेज व घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6, नाम-पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा मृत, अपात्र या स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें