फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साहब! कब तक भरा हुआ बिल जुड़कर आता रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साहब कब तक भरा हुआ बिल जुड़कर आता रहेगा। पिछले तीन महीने पहले भरा हुआ बिल भी नए बिल के साथ जुड़कर आ रहा है। यहीं नहीं नया मीटर लगवाने के लिए दो महीने पहले लगाई फाइल का अभी तक भी समाधान न होने जैसी समस्याएं उपभोक्ताओं ने निगम के एसई व उपभोक्ता फोरम के सदस्य के सामने रखीं। जनता दरबार में 21 उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। नौ शिकायतों को उपभोक्ता फोरम में रखा गया, ताकि जल्द से जल्द उनका समाधान हो सके।
विज्ञापन

बिजली निगम का जनता दरबार सुबह दस बजे शुरू हुआ, लेकिन उपभोक्ता सुबह साढ़े नौ बजे ही निगम के जनता दरबार में पहुंचना शुरू हुए। 9 बजकर 48 मिनट पर पहुंचे एसई मनिंदर सिंह ने आते ही शिकायत सुनना शुरू किया, जिसमें सबसे पहली शिकायत ही अस्थल बोहर के रहने वाले राजपाल की रही, उन्होंने कहा कि नया मीटर लगवाने के लिए दो महीने पहले ऑनलाइन अप्लाई किया था, लेकिन निगम की ओर से अभी तक समाधान नहीं किया गया है। एसई ने अधिकारियों से बात की तो पता चला कि उपभोक्ता का कोई पिछला बिल का विवाद उलझा हुआ है। इसलिए नए मीटर में दिक्कत आ रही है। मकड़ौली से पहुंचे संजय ने कहा कि जुलाई का बिल नहीं भरा गया, लेकिन उसी बिल को एक माह बाद जुर्माना राशि के बाद भर दिया गया, लेकिन अगस्त का बिल आया तो वह पुराने वाला बिल भी उसी में जुड़कर आ गया, जिसे फोरम के सदस्यों के सामने मामले को रखा तो समस्या के समाधान के आदेश तो एसडीओ को दिए गए हैं, लेकिन समाधान अभी हुआ नहीं है।


बिजली चोरी से संबंधित केसों की नहीं हुई सुनवाई
जनता दरबार में ग्रामीण इलाके से पहुंचे उपभोक्ता चोरी से संबंधित अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन जैसे ही वह फोरम के सदस्यों के बीच पहुंचे तो उनकी शिकायत सुनने से मना कर दिया गया। युवाओं ने मामले को लेकर बहस भी की, लेकिन उन्हें दरबार से बाहर कर दिया गया। दरबार में एक लाख रुपये तक की राशि से संबंधित मामलों को सुना गया, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान भी किया गया। तीन उपभोक्ता ऐसे पहुंचे जिन्होंने मीटर लगवाने के लिए आवेदन किया हुआ था, लेकिन उनका मीटर नहीं लग रहा था। हालांकि एसई ने मौके पर ही अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द समाधान करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


जनता दरबार में 21 उपभोक्ता पहुंचे, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य यहीं है कि किसी की कोई समस्या है तो वह उसका समाधान समय रहते करवा सकें।
विज्ञापन

मनिंदर सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें