फोटो : 16गांव बवाना गुजर में कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : फाइल फोटो
कुंड। गांव बवाना गुजर में बाबा मनीराम का भंडारा और जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक गायक कलाकारों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। सुबह हवन हुआ जिसमे ग्रामीणों ने आहुति दी। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा सचिव प्रबुद्ध समाजसेवी दिनेश यादव टीट थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।