राजकीय विद्यालय धारौली मेें वर्ल्ड रैड क्रॉस दिवस पर कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित छात्र।संवाद
साल्हावास। राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारौली मेें वर्ल्ड रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई गई। निबंध लेखन गतिविधि में 20 बच्चों ने भाग लिया। इसमें नवनी कक्षा छह प्रथम, खुशी कक्षा आठवीं द्वितीय, चंचल व गीतिका कक्षा छठी तृतीय रही। स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता में 10-10 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें सिमरन कक्षा आठवीं प्रथम, गीतिका कक्षा छठी द्वितीय व राखी कक्षा सातवीं तृतीय रही। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में 6 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें खुशी कक्षा आठवीं प्रथम, भावना कक्षा आठवीं द्वितीय, तमन्ना कक्षा आठवीं तृतीय रही। इस दौरान रेडक्रॉस शपथ व रेडक्रॉस प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक गोपाल दास कौशिक ने भी सभा को संबोधित किया। संवाद