बहादुरगढ़। शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में मतदान के लिए जागरूकता के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं व प्राध्यापिकाओं ने हस्ताक्षर करके मतदाताओं को प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. राजवंती शर्मा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कविता, सुजाता वर्मा, डाॅ. शालू शर्मा, डाॅ. कुसुम, डाॅ. नेहा ढुल, डाॅ. मंजीत, प्रवेश दहिया व आशा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद