27जेएनडी03 :डा. राजकुमार गोयल को निमंत्रण देते संस्था के सदस्य। स्रोत संस्था
जींद। लाडले श्याम की सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय श्याम महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए कई दिनों से आवेदन बांटे जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज महोत्सव के मुख्य अतिथि राजकुमार गोयल को भी निमंत्रण पत्र दिया गया। नरेंद्र बंसल ने बताया कि 31 अक्तूबर को श्री बनखंड महादेव मंदिर परिसर में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, आप महिला की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रजनीश जैन, जिला परिषद की चेयरपर्सन कुलदीप रंधावा शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्रधान नरेंद्र बंसल, उप प्रधान विशाल मितल, सह कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल और सलाहकार दीपक बंसल मौजूद रहे। संवाद