रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेडक्रॉस के सयुंक्त तत्वावधान में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता विषय पर बुधवार को पोट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग व नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। वाईआरसी समंवयक डॉ. विनीत बाला ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स होने के कारण, रोकथाम व बचाव के उपाय बताए। मौके पर आरआरसी समन्वयक डॉ मधु, डॉ. फूल सिंह यादव, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. दिनेश रानी बंसल, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. सुनयना, डॉ. रीतू एवं डॉ. उंमेष मिश्र आदि मौजूद रहे।
बाॅक्स
-पोट पेंटिंग में श्वेता प्रथम, शिवानी द्वितीय और अन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-पोस्टर मेकिंग में श्वेता प्रथम, शुभम द्वितीय और सनाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-नेल आर्ट में प्रीति प्रथम, अन्नू द्वितीय और श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।