फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नहीं साक्षात श्रीकृष्ण स्वरूप : आचार्य देव कृष्ण शौनक

Sun, 31 Dec 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नहीं साक्षात श्रीकृष्ण स्वरूप है। इसके एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाए हुए है। कथा सुनना समस्त दान, व्रत, तीर्थ, पुण्यादि कर्मों से बढ़कर है। शनिवार को सुभाष नगर स्थित सुभाष पार्क में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास आचार्य देव कृष्ण शौनक ने यह बात कहीं। कथा में मुख्य अतिथि नागेंद्र शर्मा प्रदेश सह प्रभारी सुशासन विभाग व अध्यक्षता समाज सेवी अदीश जैन ने की।
विज्ञापन

उन्होंने शुकदेव आगमन, सती चरित्र, भागवत के छह प्रश्न, निष्काम भक्ति, 24 अवतार नारद का पूर्व जन्म एवं परीक्षित जन्म की कथा मधुर भजनों के साथ विस्तार से सुनाई। वहीं तीसरे दिन रविवार को भगवान कपिल, ध्रुव अवतार एवं गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई जाएगी। इस अवसर पर कथा में रविंद्र सक्सेना, विनोद कृष्ण शास्त्री, गोबिंद राम सिंघल, सुनील अग्रवाल, पप्पू नारंग, संजय गुप्ता, प्रविंद्र मदान, प्रेम मदान, संजय जैन, गोपाल वर्मा, राधा रमन, संजय मलिक, प्रवीण मक्कड़, सुंदर जेटली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें