फोटो: 27गांव बहोतवास अहीर में विजेता खिलाड़ी खुशी जाहिर करते। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव बहोतवास अहीर में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में उत्साह और जोश के साथ कई टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में टिंट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के सभी सदस्यों ने बेहतरीन तालमेल के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। विजेता टीम में हेमू, दीपक, पारीक, रोहित, लाल, प्रदीप, अतुल, लीलू, अमित, जादू, लाला, राकेश, मोहित, गौरव व अन्य रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से गांव में खेलों के प्रति उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का तालियों से स्वागत किया और विजेता टीम को बधाई दी।