फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंट्रा-म्यूरल रस्साकशी प्रतियोगिता में दिखाया दम

Sun, 07 Apr 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
41.... पंडित नेकीराम कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाडी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में इंट्रा-म्यूरल रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग की टीमों ने भाग लिया। इसमें पुरुष वर्ग में रजत जाखड़ की टीम और महिला वर्ग में मीनाक्षी की टीम विजयी रही। इसी के साथ दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल चार शिक्षण व गैर शिक्षण स्टाफ की टीम ने शिरकत की। इसमें डॉ. प्रदीप मलिक की टीम ने डॉ. अनिल खटकर की टीम को दो विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने स्टाफ को पारितोषिक पुरस्कार दिया। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के तौर पर दीपक, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रवीन हुड्डा और प्रिंस को मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शुभम और सिमोन को अंपायर के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभाग अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. राजेश, डॉ. प्रवीन धायल, डाॅ. मस्तराम, डॉ. सुशील दलाल, डॉ. सतबीर व डॉ. राजबीर गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें