रोहतक। जॉन वेस्ले कॉन्वेंट में विश्व नृत्य दिवस पर एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न नृत्य शैलियों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। निर्णायकों ने प्रस्तुति, अभिव्यक्ति, ऊर्जा और आत्मविश्वास के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम अनुशासित व उत्साहपूर्ण रहा। प्रधानाचार्या डॉ. ममता मलिक ने नृत्य को आत्म-अभिव्यक्ति व सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।