फोटो नंबर-39बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता। स्
नारनौल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मंगलवार को लघु सचिवालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की जिलास्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की त्रैमासिक बैठक ली। इसमें डीसी ने कहा कि महिला व बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग जिला महेंद्रगढ़ में पीसी पीएनडीटी एक्ट पर इसी प्रकार सख्ती जारी रखें। डीसी ने कहा कि जिले के जिन 10 गांवों में लिंगानुपात सबसे खराब है, वहां पर कार्यरत आंगनबाड़ी वर्कर तथा आशा वर्कर को तुरंत प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। इस संबंध में उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि भ्रूण लिंग जांच करना कानून अपराध है। इस संबंध में निचले स्तर पर सूचना का मजबूत तंत्र बनाया जाए। जहां भी लिंग जांच की सूचना मिले तो संयुक्त टीम बनाकर तुरंत छापामार कार्रवाई की जाए। इस बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव के अलावा स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जिलास्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं
महिला व बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिलास्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएंगी। इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन 1 अगस्त तक जिला कार्यक्रम अधिकारी नारनौल के कार्यालय अथवा wcdradio2024gmail.com पर मेल किया जा सकता है। इसमें प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये व तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये हैं। डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि रैप प्रतियोगिता में लड़कियों की शिक्षा व सुरक्षा पर रैप लिखकर एवं गाकर प्रस्तुत करना। गीत प्रतियोगिता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम से संबंधित गीत लिखना है। सभी एंट्री हरियाणा भाषा में होनी चाहिए।
प्रस्तुति के लिए ये होंगे विषय
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, महिला मुद्दे, महिला हेल्प लाइन, घरेलू हिंसा, महिला शिक्षा, लिंग भेदभाव, साइबर क्राइम, छेड़छाड़, महिला के कानूनी अधिकार, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री महिला सम्मान इत्यादि।